Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: ठंड में सात सोसायटी वासियों ने खुद भरे गड्ढे Noida News: ठंड में सात सोसायटी वासियों ने खुद भरे गड्ढे

Noida News: ठंड में सात सोसायटी वासियों ने खुद भरे गड्ढे

Noida News:

Noida News: प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में एक अनूठी पहल देखने को मिली, जब हम तुम रोड (निलाया ग्रीन्स रोड) की सात सोसायटियों के निवासियों ने रविवार की सुबह कड़कती ठंड में सड़क मरम्मत का बीड़ा खुद उठा लिया। जॉइंट फोरम हम तुम रोड के सदस्यों ने टकढर कॉलेज और पुलिया के पास बने खतरनाक गड्ढों की मरम्मत कर इस मार्ग को पैदल चलने योग्य बनाने का प्रयास किया।

Noida News:

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित यह डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गई है। इस मार्ग पर स्थित दिया ग्रीन सिटी, निलाया ग्रीन्स, महक जीवन, राज विलास, मीडोज विस्ता, मोती रेजिडेंसी और संचार रेजिडेंसी के हजारों निवासी लगातार दुर्घटनाओं के खतरे से जूझ रहे हैं।

UP News: मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गाजियाबाद प्राधिकरण की योजना में 24 मीटर चौड़ी निर्धारित यह सड़क वर्तमान में महज 5-6 मीटर चौड़ी है। इस खराब सड़क पर नगर निगम के कचरा वाहन, आरएमसी ट्रक, स्कूल बसें और अन्य भारी वाहनों का आवागमन जारी है। स्ट्रीट लाइट की अनुपस्थिति में रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन के अलग-अलग विभागों को इस समस्या से अवगत कराया है। सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट और स्पीड ब्रेकर की मांग की गई है, लेकिन हर विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेता है। इस दौरान चंदन चौबे, शिवम पाराशर, स्कंद कुमार, अनिल शर्मा, ललित शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Namo Bharat Train: पीएम मोदी ने किया नमो भारत का उद्घाटन, अब 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली

Noida News:

यहां से शेयर करें