Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dharm Karm: बांकेबिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों में उमड़ा सैलाब Dharm Karm: बांकेबिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों में उमड़ा सैलाब

Dharm Karm: मार्गशीर्ष अमावस्या पर बांकेबिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों में उमड़ा सैलाब

Dharm Karm:

– जाम और बदइंतजामी से जूझता रहा नगर

Dharm Karm: मथुरा। वृन्दावन में विश्वप्रसिद्ध ठा. बांके बिहारी महाराज के दर्शनों के लिए रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें मंदिर के प्रवेश द्वारों पर लगी रहीं। वहीं राधारमण मंदिर, राधाबल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, सेवाकुंज आदि में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान के बाद धाम की पंचकोसी परिक्रमा भी की।

Dharm Karm:

Telangana: प्रधानमंत्री मोदी से मिले तेलंगाना के भाजपा सांसद और विधायक

ठा. बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाली सभी कुंज गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाएं नाकाफी दिखाई दी। भारी भीड़ के चलते पुराने नगर में सभी मार्गों, गलियों से लेकर चौराहे तक जाम रहे। ई-रिक्शा ने जमकर मनमाना किराया वसूला और ई-रिक्शों के बेतरतीब परिचालन से नगर में चारों ओर जाम की हालात बने रहे। वहीं दूसरी ओर चार पहिया वाहनों का भी नगर में बेरोकटोक प्रवेश जारी रहा। शहर में प्रवेश के मुहानों पर लगी पुलिस मानो मूकदर्शक बनी रही।

जमीअत उलमा-ए-हिंद का संभल घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान 

Dharm Karm:

यहां से शेयर करें