Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UPT20 League: कानपुर सुपरस्टार्स ने रोमांचक मुकाबले में नोएडा किंग्स को हराया – जय हिन्द जनाब UPT20 League: कानपुर सुपरस्टार्स ने रोमांचक मुकाबले में नोएडा किंग्स को हराया – जय हिन्द जनाब

UPT20 League: कानपुर सुपरस्टार्स ने रोमांचक मुकाबले में नोएडा किंग्स को हराया

UPT20 League:

UPT20 League:  लखनऊ: समीर रिजवी (46) की उपयोगी पारी के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर कानपुर सुपरस्टार्स ने शनिवार को यूपीटी20 लीग के एक रोमांचक मुकाबले में नोएडा किंग्स को मात्र दो रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम पर कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 119 रन बनाये जिसके जवाब में नोएडा की टीम 117 रन ही बना सकी।

UPT20 League:

Greater Noida: सरकार बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध:आनंदीबेन पटेल

गेंदबाजों की मददगार पिच पर समीर रिजवी की पारी कानपुर के लिये जिताऊ साबित हुयी। उन्होने 38 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। समीर के अलावा मोहसिन खान (19 नाबाद) का योगदान अहम साबित हुआ। दूसरी ओर, राहुल राजपाल (13) और हर्षित सेठी (30) ने सधी शुरुआत की मगर कानपुर के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी का मुजाहिरा किया जिसके चलते नोएडा के बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किलात का सामना करना पड़ा। राहुल के बाद एक के बाद विकेट गिरते गये और लो स्कोरिंग मैच में आखिरकार कानपुर को जीत की मंजिल मिल गयी।

कानपुर के मुकेश कुमार ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि पंकज कुमार और विनीत परमार को दो दो विकेट मिले।

Good News: अत्याधुनिक है मेरठ मेट्रो, जानिए क्‍या-क्‍या है खूबियां

UPT20 League:

यहां से शेयर करें