Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: लखनऊ में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, कई घायल – जय हिन्द जनाब UP News: लखनऊ में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, कई घायल – जय हिन्द जनाब

UP News: लखनऊ में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, कई घायल

UP News:

UP News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजिनी नगर इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम को तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इमारत में एक दवा कंपनी का गोदाम था।

UP News:

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा “ घायलों का लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू में इलाज किया गया। मलबे में फंसे लोगों का आकलन अभी किया जा रहा है।” सूत्रों ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ नगर निगम और अन्य एजेंसियों की टीमें अभी भी बचाव कार्य कर रही हैं।

UP News:

उन्होंने बताया “ घटना आज शाम की है, जब इमारत अचानक ढह गई। इमारत गिरने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।” इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ जिले में एक इमारत गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने और उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Fire News: डीटीसी की बस में लगी आग

UP News:

यहां से शेयर करें