Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: ‘भाजपा सिंगापुर के पार्टी  नेताओं ने की जे पी नड्डा से मुलाकात  Delhi News: ‘भाजपा सिंगापुर के पार्टी  नेताओं ने की जे पी नड्डा से मुलाकात 

Delhi News: ‘भाजपा को जाने पहल’ के तहत सिंगापुर के पार्टी  नेताओं ने की जे पी नड्डा से मुलाकात 

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में सिंगापुर की सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के वरिष्ठ नेता जनिल पुथुचेरी के नेतृत्व में 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह बैठक पार्टी की चल रही ‘भाजपा को जानो’ पहल का हिस्सा है। मुलाकात के बाद जे पी नड्डा ने एक्स पर जानकारी और तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत सिंगापुर की सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स एक्शन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सोलह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सार्थक बातचीत हुई।

Delhi News:

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घना कोहराः कई वाहन टकराए, 19 घायल

उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय जनता पार्टी की यात्रा को साझा किया, हमारे मूल वैचारिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला। इसके साथ उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे भविष्य में हमारी पार्टियों के बीच संबंधों और सहयोग को और मजबूत होगी।

Delhi News: डिजिटल जुनून के कारण खेल के मैदान से दूर हो रहे हैं युवा: उपराष्ट्रपति

Delhi News:

यहां से शेयर करें