Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: कबूतर बाजी में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग UP News: कबूतर बाजी में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

UP News: कबूतर बाजी में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

UP News:

UP News: मुरादाबाद। महानगर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में मंगलवार शाम कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। वहीं मारपीट में आठ लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी सदर कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

UP News:

सनिया मिर्जा नही देख पाई अपनी बहन का दर्द, इस वीडियो दिखी दो भारतीय क्रिकेटर की पत्नियां

थाना मुगलपुरा क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती टोला स्थित तबेला में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग कबूतरबाजी का खेल चल रहा था। इसी दौरान खेल में शामिल एक कबूतर मोहल्ले में ही एक व्यक्ति की छत पर बैठ गया। उसने कबूतर पकड़ कर रख लिया और वापिस मांगने पर कबूतर वापस नहीं किया। इसको लेकर दो पक्षों में पहले गाली गलौज हुई फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी एक पक्ष के व्यक्ति ने अवैध तमंचे से हवा में फायर कर दिया जिसके छर्रे से पास खड़ी एक महिला घायल हो गई। युवती के घायल होने पर मारपीट और बढ़ गई। महिला के अलावा 8 लोग और चोटिल हो गए।

Delhi News: ‘भाजपा को जाने पहल’ के तहत सिंगापुर के पार्टी  नेताओं ने की जे पी नड्डा से मुलाकात 

UP News:

यहां से शेयर करें