Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: फोनरवा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे शिक्षा मंत्री, इन बिन्दुओं पर हुई चर्चाएं – जय हिन्द जनाब Noida News: फोनरवा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे शिक्षा मंत्री, इन बिन्दुओं पर हुई चर्चाएं – जय हिन्द जनाब

Noida News: फोनरवा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे शिक्षा मंत्री, इन बिन्दुओं पर हुई चर्चाएं

Noida News।  उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सेक्टर-45 स्थित फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर फोनरवा अध्यक्ष ने शहर की शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के सामने रखा। सबसे पहले उन्होंने सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शुरूआत की मांग की।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 1982 में इस महाविद्यालय की स्थापना हुई थी और यहां स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, लेकिन अब तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को दूसरे शहरों में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ती है। इसके अलावा भंगेल में कन्या डिग्री कॉलेज को जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई गई। स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सभी मामलों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र केके जैन, संजय चौहान, लाट साहब लोहिया, अशोक कुमार मिश्रा, विजय भाटी, डॉक्टर सचदेवा, मोहन शर्मा, लोकगायक ब्रह्मपाल नागर, बिनोद शर्मा, केके शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Noida News: सेक्टर-18 बाजार में लगाए जाएंगे 90 हाइड्रोलिक बोलार्ड बैरियर

 

यहां से शेयर करें