Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एक दिया सैनिकों के नाम जागरूकता रैली निकाली एक दिया सैनिकों के नाम जागरूकता रैली निकाली

एक दिया सैनिकों के नाम जागरूकता रैली निकाली

modinagar news  डॉ के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने सोमवार को एक दिया सैनिकों के नाम एक जागरूकता रैली निकाली। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा रोड, बस स्टैंड, आनंदी पुरा, आदर्श नगर, राजेंद्र नगर, सौदा रोड से हाईवे होते हुए कॉलेज पर सम्पन्न हुई।
वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल पी के सिंह ने कहा कि दीवाली पर एक दिया अपने देश के वीर सैनिकों के लिए अवश्य जलाएं जो देश की रक्षा में दिन रात लगे रहते है। रेली में कॉलेज के 170 एन सी सी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
रैली का संचालन लेफ्टिनेंट राजीव कुमार एवं कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण कुमार जैनर ने किया।
एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर ने कहा कि शहीद सैनिक हमारी ताकत है उनकी यादों को संजोए रखना हर भारतवासी की नैतिक जिÞम्मेदारी है। अगर हम ऐसा करते हैं तो सैनिकों ओर शहीदों का सम्मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता वाई सी शर्मा दिनेश कुमार शरद कुमार बाजपेई, डॉ भावना सिंह, वर्षा चौधरी, शारीरिक शिक्षक राजीव सिंह,गौरव त्यागी, लै राजीव कुमार, डीओसी स्काउट श्याम सिंह, डीओसी गाइड रिंकू चौधरी, कैडिट आयुष, तुषार, अभिषेक चौधरी, अभी लाम्बा, संदीप चौधरी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें