Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

modinagar news  उत्थान फाउंडेशन ने सोमवार को अंकुरम पब्लिक स्कूल, में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के पांचवी कक्षा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था की सदस्या डॉ अलका चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों को कलात्मक कार्य करने का हौसला मिलता है और मानसिक विकास होता है। इस प्रतियोगिता में पांचवी कक्षा से प्रगति स्वामी ने प्रथम, मनन ने द्वितीय, काव्य मलिक ने तृतीय और आरोही सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
संस्था की संस्थापक सचिव डॉ सोनिका जैन ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए और दीप्ति सिंहल ने बच्चों का रंगोली में नेतृत्व किया।
संस्था की रितु अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमेशा बच्चों का मानसिक और स्वर्णिम विकास होता है।
इस मौके पर कामाक्षी महेश्वरी, कविता गुप्ता, ज्योति रानी, सोनम बंसल, पूनम जायसवाल, आरती चौहान, प्राची स्वामी और स्वाति शर्मा मौजूद रही।

यहां से शेयर करें