Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
तीन दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू तीन दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

तीन दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

shamli news   शहर के आरके इंटर कालेज में बुधवार को तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसपी रामसेवक गौतम ने खिलाडियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आहवान किया।
बुधवार को शहर के आरके इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बालक बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी रामसेवक गौतम, डीआईओएस जेएस शाक्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होने प्रतियोगिताओं का ध्वज फहराया। आसमान में शांति का प्रतीक गुब्बारे और कबूतर छोड गए। जिसके बाद उन्होने विधिवत प्रतियोगिताओं की घोषणा की। एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। खेल हमे अनुशासन सिखाते है।

 

खेल देश की शान होते है। छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, मा तुझे सलाम गीत पर सुंदर प्रस्तुति की। मार्च पास्ट में जैन कन्या इंटर कॉलेज द्वारा बालिकाओ का घोष इसके बाद राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट व स्काउट्स फिर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के बालक बालिकाओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। गत वर्ष के चौम्पियन नितिन व अविता ने परम्परा के अनुसार मशाल को लेकर मैदान का चक्कर लगाकर सभी खिलाड़ी प्रतिभागियो को खेल भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईओएस जे एस शाक्य, खेल संयोजक कैप लोकेंद्र कुमार व डा. रुचिता ढाका ने बताया कि प्रथम दिन 800 मीटर बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर से अर्जुन कुमार ने प्रथम व शामली से मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही 800 मीटर बालिक वर्ग में सहारनपुर से निर्धन देवी ने प्रथम व सहारनपुर से ही सिमरन ने द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 600 मीटर बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर से अमन व सहारनपुर से आकाश द्वितीय स्थान पर रहे। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, ज्ञानेंद्र मालिक, योगेंद्र कादियान, विनय सिवाच, पुष्पेन्द्र कुमार, रिचा भरद्वाज, योगेंद्र मलिक, दिनेश कुमार, रत्नेश कुमार, नवाब सिंह, नीरज बेनीवाल, अनिल शर्मा, पंकज कुमार, अतुल वर्मा, दीपक कुमार, सत्येंद्र वर्मा, भावना रानी, कुमारी साक्षी, पारूल चौधरी, नीति, चंचल चौहान आदि मौजूद रहे।

shamli news

यहां से शेयर करें