Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में महिला ई- रिक्शा चालकों का सम्मान सड़क सुरक्षा पखवाड़े में महिला ई- रिक्शा चालकों का सम्मान

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में महिला ई- रिक्शा चालकों का सम्मान

bagpat news  बागपत जनपद में दो अक्टूबर से चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का 16 अक्टूबर को समापन हो गया। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। इन कार्यक्रमों में स्कूल, कॉलेज, संस्थान, एवं ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पखवाड़े के समापन समारोह में विशेष रूप से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला ई-रिक्शा चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये महिला ई रिक्शा चालक अपने साहसिक कदम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा, कि “महिला ई-रिक्शा चालकों ने समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए स्वावलंबी बनने का साहसिक निर्णय लिया है, जो प्रेरणादायक है। इनके इस प्रयास को हम सभी को सराहना और समर्थन देना चाहिए। समापन समारोह की रैली का समापन आरटीओ कार्यालय में हुआ, जहां सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, संभागीय निरीक्षक विंध्याचल गुप्ता और समस्त परिवहन विभाग के स्टाफ ने उपस्थित चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से महिला ई-रिक्शा चालकों को सम्मानित किया गया, ताकि उनके इस साहसिक प्रयास को समाज में एक नई दिशा मिल सके।

यहां से शेयर करें