Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: परिवार कल्याण कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने पर किया मंथन – जय हिन्द जनाब Noida News: परिवार कल्याण कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने पर किया मंथन – जय हिन्द जनाब

Noida News: परिवार कल्याण कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने पर किया मंथन

Noida News । जनपद में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से शहरी क्षेत्र में परिवार कल्याण कार्यक्रमों को और सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में द चैलेंज इनिशिएटिव (टीसीआई) व पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के सहयोग से बैठक आयोजित की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहरी क्षेत्र में परिवार कल्याण कार्यक्रमों में निजी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों की अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जनपद के 22 निजी अस्पतालों से 12 प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ और 14 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। समय-समय पर बैठक आयोजित कर निजी क्षेत्र को इस पहल से मजबूती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन (बास्केट आॅफ च्वाइस) से सम्बन्धित आईईसी सामग्री (पोस्टर-बैनर) को निजी चिकित्सालयों में निर्धारित स्तर पर प्रदर्शित किया जाए और काउंसिलिंग के दौरान उनका इस्तेमाल किया जाए। परिवार कल्याण सेवाओं को हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पोर्टल पर हर महीने निश्चित रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में महाप्रबन्धक (निजी क्षेत्र) नवीन बंसल और पीएसआई इंडिया की कार्यक्रम प्रबन्धक कोमल ने प्रसव पश्चात परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि निजी अस्पतालों के उच्च प्रभावी हस्तक्षेप, प्रसवोत्तर परिवार नियोजन सेवाओं से जोड़ने, क्षमता निर्माण और आंकड़ों के संग्रह पर जोर दिया जाए ताकि योजनाओं के निर्माण में उनका सही इस्तेमाल किया जा सके।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. ललित ने प्रतिभागियों को सभी स्वास्थ्य सेवाओं के संकेतकों, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाओं विशेष रूप से प्रसवोत्तर और गर्भपात के बाद, मातृ स्वास्थ्य आदि की नियमित रिपोर्टिंग एचएमआईएस पोर्टल पर जरूर करने की सलाह दी।

 

 

यहां से शेयर करें