Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
India Expo Mart and Centre: भारत के हस्तशिल्प को दुनिया में पहुंचाने का मंच है आईएचजीएफ दिल्ली मेला – जय हिन्द जनाब India Expo Mart and Centre: भारत के हस्तशिल्प को दुनिया में पहुंचाने का मंच है आईएचजीएफ दिल्ली मेला – जय हिन्द जनाब

India Expo Mart and Centre: भारत के हस्तशिल्प को दुनिया में पहुंचाने का मंच है आईएचजीएफ दिल्ली मेला

India Expo Mart and Centre। इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में बुधवार को आईएचजीएफ दिल्ली मेला- आॅटम 2024 का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला भारत के हस्तशिल्प को दुनिया में पहुंचाने का शानदार मंच है। यहां 100 से अधिक देशों के खरीदार आ रहे हैं। यह शो उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद निमार्ताओं के लिए अपने उत्पादों को वैश्विक खरीदारों तक पहुंचाने का भी अवसर देता है।

देश के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित व्यापार मेलों में से एक
इस आयोजन में तीन हजार से अधिक हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं। यहां पर घर, जीवनशैली, फैशन, साज-सज्जा और फर्नीचर के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। ईपीसीएच के चेयरमैन दिलीप बैद ने कहा कि मेला नए खरीदारों के संपर्क के माध्यम से नई व्यावसायिक संभावनाओं को खोलता है। यह आयोजन देश के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित व्यापार मेलों में से एक है। आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा भारत के प्रमुख हस्तशिल्प निर्यातकों वाले 900 मार्ट शोरूम ने खरीदारों के सोर्सिंग अनुभवों को बढ़ाया है। इस आयोजन से हस्तशिल्प निर्यात को गति मिलेगी।
स्वागत समिति के अध्यक्ष गिरीश के अग्रवाल ने बताया, यहां पर एप्लिक क्राफ्ट, पेपर माचे, कठपुतली मेकिंग, कुंदन मीनाकारी, सिल्वर फिलिग्री, लोक चित्रकला, हस्तनिर्मित चमड़े के उत्पाद, सिक्की घास शिल्प, ऐपण कला, बाटिक, टेराकोटा आदि जैसे शिल्पों का प्रदर्शन किया गया है। ईपीसीएच के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का अच्छा रुख देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में ईपीसीएच के उपाध्यक्ष (द्वितीय) सागर मेहता, कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा, फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष तरुण राठी, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

भारत का पहला कैश एंड कैरी वेंचर लॉन्च
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मेला आॅटम-2024 में बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भारत के पहले बीटूबी कैश एंड कैरी वेंचर को लॉन्च किया। एक्सपो बाजार और नीदरलैंड की कंपनी टीआईसीए ने इसको साथ मिलकर भारत के अंदर शुरू किया है। यह प्लेटफार्म होम डेकोर, लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों का प्रमुख मार्केटप्लेस है। यह नई पहल व्यवसायियों को होम, लाइफस्टाइल और वेलनेस सेक्टर्स में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पादों तक पहुंचाएगी। टीआईसीए होम, गिफ्ट, गार्डन और फैशन क्षेत्रों में यूरोप की अग्रणी कंपनी है। आईईएमएल और एक्सपो बाजार के चेयरमैन राकेश कुमार ने कहा यह कैश एंड कैरी मॉडल भारत के बीटूबी रिटेल परिदृश्य के लिए एक गेम चेंजर है।
टीआईसीए के मालिक मार्टिजन क्लिट्यूर ने कहा हमें विश्वास है कि यह कैश एंड कैरी परियोजना भारत में बीटूबी और थोक बाजार के अनुभव की परिभाषा को बदल देगी। कार्यक्रम में ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद, टीआईसीए के सीईओ रोजिÞयर विवेल आदि मौजूद रहे।

2025 तक 60 नए शॉपिंग मॉल
भारत का रिटेल सेक्टर राष्ट्रीय जीडीपी में 10 फीसदी से अधिक का योगदान देता है। जिसमें 2025 तक 60 नए शॉपिंग मॉल खुलने की उम्मीद है। एक्सपो बाजार का कैश एंड कैरी मॉडल इस मांग को पूरा करता है, जो तत्काल खरीदारी, माल की निकासी, भंडारण लागत में कमी और व्यापक विपणन में सहयोग प्रदान करता है।

यहां से शेयर करें