Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने बीट पुलिस आॅफिसर प्रणाली पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने बीट पुलिस आॅफिसर प्रणाली

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने बीट पुलिस आॅफिसर प्रणाली के तहत अपराधियों की केवाईसी कराने के निर्देश दिए

ghaziabad news   कमिश्नरेट गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त (नगर) और नगर जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों व थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक काक आयोजन किया गया।
उन्होंने ने बीट पुलिस आॅफिसर (बीपीओ) प्रणाली के तहत बीट में निवासरत 10 वर्षीय अपराधियों की ‘केवाईसी ‘ (अपने अपराधी को जानें) कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका मानना है कि इससे अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, पुलिस आयुक्त ने निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए ‘साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली’ केवाईसी ( एविडेंस बेस्ड इन्वेस्टिगेशन सिस्टम) को लागू करने के निर्देश दिए।
कहना था कि विवेचना के दौरान सभी साक्ष्यों को सही तरीके से संकलित किया जाना चाहिए, ताकि न्यायालय में अभियुक्तों के खिलाफ मजबूत मामला प्रस्तुत किया जा सके।
गौड़ ने ‘आॅपरेशन कनविक्शन’ के तहत अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कहना था कि इस आॅपरेशन के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में कानून का भय बना रहेगा। पुलिस आयुक्त के निर्देशों से यह स्पष्ट है कि गाजियाबाद पुलिस अपराधों पर नियंत्रण पाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें