Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पीने योग्य पानी की आपूर्ति में प्राथमिकता के साथ सुधार करें:वत्स पीने योग्य पानी की आपूर्ति में प्राथमिकता के साथ सुधार करें:वत्स

पीने योग्य पानी की आपूर्ति में प्राथमिकता के साथ सुधार करें:वत्स

ghaziabad news  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) वीसी अतुल वत्स के निर्देश पर प्राधिकरण इंदिरापुरम आवासीय योजना में पानी की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर रहा है।
इन्दिरापुरम योजना के न्याय खण्ड व ज्ञानखण्ड में बुधवार को पानी की समस्याओं की विभिन्न माध्यमों से शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई के बारे में जीडीए वीसी ने जानकारी ली।
प्रभारी अभियन्त्रण जोन-6 से समस्या के बारे जानकारी देते हुए जीडीए वीसी अतुल वत्स को अवगत कराया कि इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-4 में 800 एमएम की पानी की लाईन दो बार 07 सितम्बर 2024 एवं 10 सितंबर 2024 को टूट गई थी। पहली बार टूटने के कारण उसकी मरम्मत करा दी गई थी और दोबारा फिर से टूटने के बाद भी त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी की लाईन की मरम्मत करा दी गई है।
जीडीए वीसी ने प्राधिकरण के अभियंत्रण जोन को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि पीने योग्य पानी की आपूर्ति में प्राथमिकता के साथ सुधार करें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता पर प्रभावित क्षेत्र का लगातार निरीक्षण भी करते रहे और जहां-जहां पानी की समस्या है, वहां पर पानी के टैंकर या ट्यूबवेल के माध्यम से पीने योग्य पानी तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

यहां से शेयर करें