Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रदेश के 500 आईएमए के चिकित्सक लेंगे भाग:आईएमए  प्रदेश के 500 आईएमए के चिकित्सक लेंगे भाग:आईएमए 

प्रदेश के 500 आईएमए के चिकित्सक लेंगे भाग:आईएमए 

दो दिवसीय वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन 30 नवम्बर एवं 1 दिसंबर 2024 को होगा
ghaziabad news   आईएमए का वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन इस वर्ष गाजियाबाद शाखा में 30 नवम्बर एवं 1 दिसंबर 2024 को होगा। सम्मेलन के लिए पूरे प्रदेश के 500 से अधिक आई.एम.ए के चिकित्सक भाग लेंगे। प्रदेश आईएमए के निमंत्रण पर आई एम ए के हेड क्वार्टर नई दिल्ली, के प्रतिनिधि मंडल, महासचिव डॉक्टर अनिल कुमार जय नायक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शरद अग्रवाल के सम्मलित होंगे।
उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल ने “6 क्रेडिट आवर्स प्रदान करना इसकी चिकित्सकीय महत्ता का घोतक है। इस से चिकित्सा सम्मेलन में दो दिनों तक 20 व्याख्यानो प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जो लगभग 20 घन्टे का रहेगा। इन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए 200 चिकित्सा विद्यार्थी रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एनसीआर के 40 बेस्ट ट्रेनर्स भाग लेंगे। इस दौरान आई एम ए यूपी स्टेट की नई टीम भी शपथ लेगी। व्याख्यानों में मेडिको लीगल विषय पर चर्चा होनी है, आईएमए की सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने के विषय पर चर्चा की गई। आओ गांव चल ेकार्यक्रम में भागी दारी की समीक्षा के साथ-साथ 30 अन्य राष्ट्रीय एवं राजकीय चिकित्सा कार्यकर्मों में आईएमए की भागीदारी प्रगाढ़ करने पर विचार विमर्श प्रस्तावित है। नई आईएमए मेंबर को आईएमए की कार्य शैली से अवगत कराते हैं नई मेंबर्स को जोड़ने पर बल दिया जाएगा।

यहां से शेयर करें