Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कूड़ा कलेक्शन वाहनों के ढक्कन खुले ना रहें: नगरायुक्त कूड़ा कलेक्शन वाहनों के ढक्कन खुले ना रहें: नगरायुक्त

कूड़ा कलेक्शन वाहनों के ढक्कन खुले ना रहें: नगरायुक्त

नगर आयुक्त के सामने आई बिना हैजारडियस बीन की गाड़ी, नेचर ग्रीन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया
ghaziabad news नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को मोहन नगर जोन का जायजा लिया गया, निरीक्षण के समय हिंडन एयर फोर्स पर नगर आयुक्त के सामने तेजी से दौड़ता डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन आया। नगर आयुक्त ने खुद रोक कर चालक के कानों से ईयर फोन हटाए गए तथा गाड़ी में लगे हुए बीन के ढक्कन भी बंद कराए, नगर आयुक्त ने चालक को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए बिना ईयर फोन लगाए गाड़ी चलाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही गाड़ी की टूटी हुई नंबर प्लेट देखकर नाराजगी जाहिर की गई, तथा गाड़ी के पीछे लगे हुए हैजारडियास बीन के न पाए जाने पर नेचर ग्रीन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विभाग को निर्देशित किया गया 50000 का जुर्माना लगाया जाए।
नगर आयुक्त ने नेचर ग्रीन को नोटिस जारी करने तथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी चेतावनी देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मोहन नगर जोन के करेड़ा ग्राम मार्ग पर 21 अक्टूबर को तेज गति से आती हुई डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को पकड़ा गया। वाहन में सभी लगे हुए बीन खुले हुए पाए गए, सुधार करने की चेतावनी पूर्व में भी दी गई, लापरवाही की पुनरावृत्ति पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

यहां से शेयर करें