Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिले के स्टेशनों से मिलेगी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसें जिले के स्टेशनों से मिलेगी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसें

जिले के स्टेशनों से मिलेगी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसें

आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल ऐप पर इलेक्ट्रिक बसों का देख सकेंगे विवरण और टाइम टेबल
modinagar news   एनसीआरटीसी ने नमो भारत के यात्रियों की लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के साथ मिलकर गाजियाबाद के सभी आरआरटीएस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध कराई है। इसके लिए आरआरटीएस स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वारों के पास ही इन इलैक्ट्रिक बसों के लिए बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं।
आरआरटीएस स्टेशनों के पास निर्धारित स्टॉप पर ये बस सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसकी मदद से यात्री बसों और नमो भारत ट्रेनों के बीच आसानी से आवागमन कर सकेंगे। अभी ये सुविधा गाजियाबाद के 7 अलग-अलग मार्गों के लिए उपलब्ध होंगी, जिसके लिए इन रूट्स पर लगभग 50 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं।

modinagar news

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री ह्यआरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल ऐप और आधिकारिक आरआरटीएस वेबसाइट के माध्यम से इन इलेक्ट्रिक बसों के रूट्स और टाइम टेबल की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनो को इन इलैक्ट्रिक बस के रूटों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके साथ ही मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों को भी इन सिटी बसों से जोड़ने के लिए बातचीत प्रगति पर है। इन बसों के उपयोग से मंडोला, लोनी, दादरी और मसूरी आदि क्षेत्रों के निवासी अपने निकटतम आरआरटीएस स्टेशन तक पहुँचकर दिल्ली और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों तक अधिक सुविधाजनक तरीके से पहुँच सकते हैं।इसके अतिरिक्त, एनसीआरटीसी ने यात्रियों की लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में अपने निरंतर प्रयासों के अनुरूप साहिबाबाद और गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशनों पर आॅटो-रिक्शा, 2-व्हीलर बाइक टैक्सी के साथ-साथ 4-व्हीलर कैब आदि कैब सेवाएँ प्रदान करने के लिए रैपिडो के साथ करार किया है।
एनसीआरटीसी लास्ट माइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए आरआरटीएस स्टेशनों के पार्किंग क्षेत्रों में फास्ट ईवी चार्जर भी लगा रहा है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और नमो भारत ट्रेनों दोनों का उपयोग बढ़ेगा, साथ ही सार्वजनिक परिवहन साधनों का एक सतत और पर्यावरण के अनुकूल केंद्र भी बनेगा। साहिबाबाद, गाजियाबाद ओर गुलधर स्टेशनों के आसपास 17 बस मार्गों की पहचान भी की गई है जिसका संचालन राज्य प्राधिकरण या निजी बस आॅपरेटरों के माध्यम से किया जा सकता है। एक बार संचालित होने के बाद, यह बस मार्ग गाजियाबाद के स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन को और आसान बना देंगे। साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के सभी 25 स्टेशनों के साथ एकीकरण के लिए अन्य कैब एग्रीगेटर्स और बस आॅपरेटरों से भी रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जा रही है जो आरआरटीएस स्टेशनों के साथ शहरी नोड्स की कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा जाएगा।

modinagar news

यहां से शेयर करें