Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: भाकियू के शीर्ष नेतृत्व ने विशेष बैठक में मंथन कर किया ऐलान UP News: भाकियू के शीर्ष नेतृत्व ने विशेष बैठक में मंथन कर किया ऐलान

UP News: भाकियू के शीर्ष नेतृत्व ने विशेष बैठक में मंथन कर किया ऐलान

  • कोषाध्यक्ष पवन चौधरी को दी जिला उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी
  • संगठन के विश्वास पर हमेशा खरा उतरूंगा:पवन चौधरी

UP News: गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने एक विशेष बैठक का आयोजन किया। और भाकियू के कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई )को भाकियू में एक और जिम्मेदारी सौंपी गई। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ओमपाल सिंह और जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने जिला प्रभारी जयकुमार मलिक और किसान नेता रामकुमार चौधरी,जिला प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनसीआर संजीव ढिंडार,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी और युवा महानगर अध्यक्ष विनीत चौधरी की मौजूदगी में जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई) की भाकियू संगठन के प्रति ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा,कर्मठता और लगन को ध्यान में रखते हुए, कोषाध्यक्ष के साथ – साथ एक और जिम्मेदारी देते हुए भाकियू का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।

UP News:

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह ने बताया कि पवन चौधरी (दुहाई) अब भाकियू के जिला कोषाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष दोनो महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। आशा करते है कि वह महत्वपूर्ण जिमदारी का निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन में और मेहनत करते हुए, संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। कहा कि वह तन मन धन से संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव,शहर में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ने का बड़े स्तर पर काम करेंगे।

UP News:

यहां से शेयर करें