Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 दिव्यांग बच्चों के शिक्षण हेतु टीचर्स का हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण    दिव्यांग बच्चों के शिक्षण हेतु टीचर्स का हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण  

 दिव्यांग बच्चों के शिक्षण हेतु टीचर्स का हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण  

Jasrana news : समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण हेतु नोडल टीचर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीआरसी जसराना पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप ने मां सरस्वतीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सम्मिलित रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है । नोडल टीचर्स को प्रशिक्षण दिनेश सिंह, अनिल सिंह स्पेशल एजुकेटर के द्वारा प्रदान किया गया। निर्देश सिंह एवं मुकेश राजपूत संकुल शिक्षक द्वारा तकनीकि सहयोग प्रदान किया गया।
        प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम – 2016 में दिव्यांगजनों हेतु प्रावधानों के बारे में श्रवण दिव्यांग, दृष्टि दिव्यांग व बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम दिव्यागता, दृष्टि दिव्यांगता के प्रकार, कारण, रोकथाम एवं विजन स्क्रीनिंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में विवेक कुमार, राजेश भास्कर, रविकांत, सौरभ, देश दीपक, मुकेश कुमार, प्रदीप पचौरी, सत्येंद्र सिंह, ललिता सिंह, नीरज यादव, सुमिति यादव, रेनू सिंह, इंदु गौतम, संगीता यादव, आदि शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
यहां से शेयर करें