Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में ''शक्ति संवाद'' डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में ''शक्ति संवाद''

डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में ”शक्ति संवाद” समारोह संपन्न

ghaziabad news  जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों के साथ ”शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों को बाल सेवा योजना, अटल आवासीय योजना, स्पॉन्सरशिप योजना समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और स्किल डवलपमेंट करने के लिए पे्ररित किया।

ghaziabad news

एक बालिका ने पूछा कि हम अपनी स्किल डवलपमेंट कैसे करें तो डीएम ने कहा कि सिर्फ शिक्षा प्राप्त करने से आप पसंद की नौकरी पर नहीं लग सकते, आपकों पहले अपने व्यवहारिक लक्ष्य का चयन करना होगा। लक्ष्य भी ऐसा होना चाहिए कि जिसमें आपकी इच्छा व रूचि हो और आप उसे कर पाएं, तब उसी क्षेत्र में आपका स्कील का डवलपमेंट होगा, जब आपका स्किल डवलपमेंट हो जाएगा या आप उस कला में पारंगत हो जाएंगे तो आप अपनी प्रतिभा से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रकृति ने पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाया हैं। प्रकृति ने महिलाओं को सजृन की शक्ति व समझ दी है। एक महिला ही एक अच्छे परिवार का निर्माण करती है और जब प्रत्येक परिवार अच्छा होगा तो समाज अच्छा होगा और समाज अच्छा होगा तो देश अच्छा होगा और एक अच्छा देश ही स्वस्थ्य, शिक्षित और समृद्ध देश होता है।
सपनों को साकार करने के लिए हम बच्चों का बचपन तो नहीं छिन रहें हैं
डीएम ने का कि शिक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और हम लोग जीवन पर्यंत कुछ ना कुछ सीखते ही रहते हैं। बच्चों को उच्च शिक्षा, बेहतर शिक्षा देना हर मां-बाप, अभिभावक का सपना होता है और वह अपने सपने को साकार करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। लेकिन उस उच्च शिक्षा और बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ हमें यह भी देखना चाहिए कि कहीं हम बच्चों से उनका बचपन तो नहीं छिन रहे हैं।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं विभागीय अधिकारी, बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें