Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
टूण्डला पुलिस ने लूट की घटना करने वाले को किया गिरफ्तार  टूण्डला पुलिस ने लूट की घटना करने वाले को किया गिरफ्तार 

टूण्डला पुलिस ने लूट की घटना करने वाले को किया गिरफ्तार 

Firozabad news  अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना टूण्डला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त जगदीश वर्मा उर्फ जग्गा पुत्र रामनाथ निवासी छोटा सुरैरा थाना एत्मादपुर जनपद आगरा को तहसील के पीछे प्रतापपुरा रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके बयान व निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल , एक तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस तथा लूटे गये 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं । पुलिस के अनुसार असद पुत्र गौहर निवासी टांगा स्टैण्ड थाना ताजगंज जिला आगरा द्वारा शनिवार को सूचना दी कि 05 जुलाई को वो ऑटो में बैठकर एत्मादपुर से टूण्डला जा रहा था तो एफएच मेडीकल कालेज के पुल से आगे एक काले रंग की स्पलैण्डर मोटरसाइकिल जिस पर नम्बर प्लैट नही थी पर तीन अज्ञात लोग आये और ऑटो के सामने मोटरसाइकिल लगाकर मुझे जबरदस्ती ऑटो से उतारकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और तमंचा दिखाकर मेरी जेब में रखे 42000 रुपये व एक मोबाइल को लूट लिया ।
              पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जग्गा ने पूछने पर बताया कि वो व उसके साथी आकाश पुत्र सोवरन सिंह निवासी गारापुर थाना एत्मादपुर आगरा व कुलदीप पुत्र राममोहन निवासी गारापुर आगरा के साथ एत्मादपुर चौराहे पर आये थे ।  हम लोग ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे जिसके पास पैसा हो या फिर उसने सोना पहना हो। एक व्यक्ति ने ठेके पर बीयर लेने के लिए अपनी जेब से पैसे निकाले जिसके पास बहुत सारे 500-500 के नोट थे ।  हम तीनो लूट की वारदात की तथा रुपयों को बांट लिया, जिसमे उसने 25 हजार लिए तथा बाकी 17 हजार उन दोनों साथियों को दे दिए थे ।
यहां से शेयर करें