Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महिला को घसीटकर रेप की कोशिश, दो गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब महिला को घसीटकर रेप की कोशिश, दो गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

महिला को घसीटकर रेप की कोशिश, दो गिरफ्तार

उन्नाव। उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना इलाके में आज एक हैरान और शर्मसार कर देनेवाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रेप की कोशिश का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक एक महिला को सुनसान इलाके में जबरन ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिला की गुहार का दरिंदों पर कोई असर नहीं पड़ा।
हालांकि, यह विडियो कब का है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। विडियो में युवक महिला का रेप करने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। तीनों युवक इस विडियो में महिला से जोर-जबरदस्ती करते दिख रहे हैं। इस पूरी घटना में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज है, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वीडियो वायरल विडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पहले तीन बदमाशों ने एक महिला को अगवा किया। इसके बाद महिला को बदमाश जंगल में ले गए। इस दौरान पीडि़त महिला युवकों से रहम की गुहार लगा रही है। बदमाश महिला को जबरन सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। पीडि़त महिला आरोपियों से गुहार लगाते हुई दिखाई दे रही है, ऐसा काम न करो।Ó आरोपियों में से एक इस दौरान महिला को विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी देता है। आरोपियों की हो गई पहचान, लिया जाएगा सख्त ऐक्शन
इस पूरे मामले में विडियो की प्रामाणिकता पर एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में उन्नाव के एसपी हरीश कुमार ने बताया, ‘जैसे ही हमें शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिली हमने सभी की पहचान कराई कि ये आरोपी कौन हैं। सभी आरोपियों का पता चल गया है। हमने सभी आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें से एक तो चोरी के मुकदमे में जेल भेजा जा चुका है।’ बता दें कि इस मामले में पांच लोगों पर मुकदमा हुआ है जबकि आकाश और राहुल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
‘कोतवाली सिटी और गंगाघाट के बीच का है विडियो’
विडियो किस क्षेत्र का है इस सवाल के जवाब में एसपी ने कहा, ‘यह विडियो कोतवाली सिटी और गंगाघाट के बीच का है। अब तो यह है कि महिला का पता चले और बाकी आरोपी पकड़े जाएं तब पता चलेगा कि यह विडियो कितने दिन पुराना है। इसमें हमने आकाश नाम के एक आरोपी को चोरी के आरोप में 2-3 जुलाई को जेल भेजा था। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हम उनके खिलाफ ऐक्शन लेंगे।’

यहां से शेयर करें