Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
परीक्षाओं को नकलविहीन, सकुशल, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु परीक्षाओं को नकलविहीन, सकुशल, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु

परीक्षाओं को नकलविहीन, सकुशल, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने ली बैठक

कल होगी पर्सनल असिस्टेंट इन ईपीएफओ व नर्सिंग आॅफिसर इन ईएसआईसी की परीक्षा
ghaziabad news  कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में पर्सनल असिस्टेंट इन ईपीएफओ —2024 व नर्सिंग आॅफिसर इन ईएसआईसी—2024 की परीक्षाओं को नकलविहीन, सकुशल, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कार्यन्वयन बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान बताया गया कि आगामी 7 जुलाई को जनपद के 11 उपकेन्द्रों में पर्सनल असिस्टेंट इन ईपीएफओ—2024 व नर्सिंग आॅफिसर इन ईएसआईसी—2024 की परीक्षाऐं होनी सुनिश्चित हुई है। जिसके मद्देनजर पर्सनल असिस्टेंट इन ईपीएफओ—2024 की परीक्षा गाजियाबाद के 05 उपकेन्द्रों पर होगी, जिसका निर्धारित समय 02 घंटे है जो प्रात: 09:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा हेतु 1991 परीक्षार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया हैं। वहीं नर्सिंग आॅफिसर इन ईएसआईसी—2024 की गाजियाबाद के 06 उपकेन्द्रों पर होगी, जिसका निर्धारित समय 02 घंटे है जो अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक होगी। इस परीक्षा हेतु 2412 परीक्षार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया हैं।
बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि परीक्षा के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व ही (09:30 की परीक्षा हेतु प्रवेश 9:00 बजे तक व 2:00 बजे की परीक्षा हेतु 1:30 बजे तक) परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर लेना है, यदि परिक्षार्थी समयानुरूप नहीं पहुंचता हैं तो उसका प्रवेश नहीं कराया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षार्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ परीक्षा केन्द्र में नहीं ला सकता, साथ ही परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के सामान हेतु कोई रखरखाव की व्यवस्था (क्लॉक रूम) नहीं है। अत: परीक्षार्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सामान ना लायें।
बैठक में मुख्य रूप से एडीएम ई रणविजय सिंह, विजय कुमार संयुक्त निदेशक संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा केन्द्रों के प्रेक्षक सहित उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें