Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई और एफआईआर सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई और एफआईआर

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई और एफआईआर: सुनीता दयाल

ghaziabad news  नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ महापौर सुनीता दयाल नगर निगम का हंटर चलवा रहीं है और जब से महापौर बानी हैं तब से करोड़ों अरबो की भूमि कब्जामुक्त करा चुकी हैं यहाँ तक कि स्वयं खड़े होकर भी कैला भट्टा में सरकारी भूमि कब्जामुक्त करवाई है।
महापौर सुनीता दयाल की इस कार्यवाही से शहर की जनता को भरोसा हो गया है कि क्षेत्र में कोई भी भूमि जसपर कब्जा है अगर महापौर को बताई जाएगी तो उस भूमि पर कार्यवाही जरूर की जाएगी और इसीलिए आय दिन भूमि कब्जे की शिकायत प्राप्त होती रहती हैं, ऐसे ही महापौर के संज्ञान में यह आया है कि वार्ड 15 एम ब्लॉक चरण सिंह मंदिर के पास प्रताप विहार में एक आशीष रूंगटा नामक व्यक्ति ने अपने अपार्टमेंट का निर्माण किया है जिसमे नगर निगम की हरित पट्टी की 15 फिट की हरित पट्टी पर कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर महापौर सुनीता दयाल ने उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह,जोनल प्रभारी विजय नगर विवेक त्रिपाठी को निर्देश दिए है कि नोटिस के साथ सरकारी भूमि के कब्जामुक्त करने की दिनांक निर्धारित कर पूरी फोर्स के साथ कब्जा मुक्त किया जाए और कब्जा धारी के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज कराई जाए और उपरोक्त द्वारा भविष्य में भी किसी प्रकार का कोई कब्जा किया जाता है तो भूमाफिया एक्ट लगवाने की तैयारी भी की जाएगी।

 

यहां से शेयर करें