Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: एमिटी, नोएडा सिटी, M2M और नॉर्दन यूनाइटेड का प्रमोशन तय Delhi News: एमिटी, नोएडा सिटी, M2M और नॉर्दन यूनाइटेड का प्रमोशन तय

Delhi News: एमिटी, नोएडा सिटी, एम2एम और नॉर्दन यूनाइटेड का प्रमोशन तय

Delhi News:

Delhi News: नयी दिल्ली : डीएसए ‘ए’ डिवीजन लीग का ताज किसके सिर सजेगा, गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन मैचों से तय हो जाएगा। इतना तय है कि एमिटी इंडियन नेशनल एफसी, नोएडा सिटी एफसी, एम2एम और नॉर्दन यूनाइटेड एफसी की टीमें सुपर सिक्स मुकाबलों की सफलता के बाद सीनियर डिवीजन में पहुंच रही हैं।

Delhi News:

मंगलवार देर शाम को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में नॉर्दन यूनाइटेड ने हेमंत ठाकुर के गोल की बदौलत एम2एम को 1-0 से हराकर दूसरी जीत के साथ सीनियर डिवीजन के लिए दावा पेश किया। एक अन्य मैच में हॉप्स ने बंग दर्शन पर लालनुपुई के दो गोलों से 3-1 की जीत पाई। बंगदर्शन और हॉप्स के लिए आगे बढ़ने के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। बंगदर्शन के अंकों का खाता भी नहीं खुल पाया है, जबकि होप्स ने एक मैच जीत तीन अंक जुटाए हैं।

खिताब की दावेदार एमिटी एकमात्र टीम है जो कि कोई भी मैच नहीं हारी है। एक अन्य दावेदार नोएडा सिटी को उसने कड़े संघर्ष में हराया। नॉर्दन यूनाइटेड ने पिछड़ने के बाद पहली चार टीमों में स्थान बनाया है।अभी एक दिन के शेष खेल में नॉर्दन यूनाइटेड को बंगदर्शन से खेलना है। नोएडा सिटी एफसी का सामना एम2एम से होगा और एमिटी इंडियन नेशनल एफसी का मुकाबला हॉप्स एफसी से होगा। गुरुवार को नॉर्दन यूनाइटेड एफसी बनाम बंगदर्शन एफसी, नोएडा सिटी एफसी बनाम एम2एम फुटबॉल क्लब और एमिटी इंडियन नेशनल एफसी बनाम हॉप्स एफसी के बीच मैच खेले जायेंगे।

Yamuna Authority Board Meeting: प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय भूखंड वालों के लिए खुशखबरी, छोटे ठेकेदारों की होगी छुट्टी

Delhi News:

यहां से शेयर करें