Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Film shooting: फिल्म एक लोटा पानी की शूटिंग सोनभद्र में शुरू Film shooting: फिल्म एक लोटा पानी की शूटिंग सोनभद्र में शुरू

Film shooting: फिल्म एक लोटा पानी की शूटिंग सोनभद्र में शुरू

Film shooting:

Film shooting:  मुंबई: निर्देशक चंदन सिंह एवं अभिनेता आदित्य ओझा ने सोनभद्र में फिल्म एक लोटा पानी की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म एक लोटा पानी हमारे समाज के अंदर के कई मिथकों को तोड़ने का भी काम करेगी। इस फ़िल्म में अभिनेता आदित्य ओझा एक बेहद ही महत्वपूर्ण किरदार अदा कर रहे हैं, जो समाज की गलत अवधारणाओं को अपनी सूझबूझ और विवेकपूर्ण रवैय्ये से तोड़ते हुए दिखता है।निर्देशक चंदन सिंह की यह फ़िल्म आज के दौर के भोजपुरी फिल्मों के हिंसाब से एक अलग ही स्तर की कहानी कहती हुई फ़िल्म है जिसके द्वारा समाज मे भेदभाव भूलकर लोग एक दूसरे के साथ हाथ बटाते हुए नजर आएंगे।

Film shooting:

फ़िल्म एक लोटा पानी की शूटिंग उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले में शुरू हो चुकी है। आगामी 20 से 25 दिनों तक फ़िल्म एक लोटा पानी की शूटिंग सोनभद्र के ऐतिहासिक महत्व वाले दर्शनीय स्थानों, गांव, जंगल और सामाजिक स्थलों पर की जायेगी।

कृष कुमार एंटरटेनमेंट के साथ देव करण प्रोडक्शन प्रेजेंट्स फ़िल्म एक लोटा पानी के निर्माता मुकेश कुमार एवं चंदन सिंह हैं। इस फ़िल्म में आदित्य ओझा के साथ मुस्कान सैनी की मुख्य भूमिका है, जो इसी फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में विनोद मिश्रा, कृष कुमार, नेहक जाजू, बीना पाण्डेय, प्रकाश जैश, राम सुजान सिंह, सुबोध सेठ, नेहा सिंह, विभा सिंह, दिव्या शर्मा, साहब लालधारी और कृष्ण कुमार सोनी सहित अन्य कलाकार है।

सीएम केजरीवाल की कोर्ट में तबियत बिगड़ी, जानिए फिर सीबीआई ने क्या किया…

Film shooting:

यहां से शेयर करें