Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
AFG vs AUS: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर AFG vs AUS: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर

AFG vs AUS: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त

AFG vs AUS:

AFG vs AUS: अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया है। राशिद खान की अगुआई वाली इस टीम ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। पिछले साल हुए वनडे विश्व कप 2023 में वह जीत की दहलीज तक पहुंचे थे, लेकिन मैक्सवेल ने उनसे जीत छीन ली थी। हालांकि, इस बार अफगानिस्तान ने ऐसी कोई गलती नहीं की और ऑस्ट्रेलिया को किंग्सटाउन के मैदान पर 21 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम ने इस बार वह चूक नहीं की, जो वनडे विश्व कप 2023 के लीग फेज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी।

AFG vs AUS:

टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज के लगातार चार मैच और सुपर 8 के मैच में बांग्लादेश को हराकर यहां पहुंची थी, लेकिन अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोक दिया। अफगानिस्तान ने इस मैच को जीतकर ना सिर्फ अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है, बल्कि ग्रुप 1 से बांग्लादेश की टीम भी टूर्नामेंट में जीवित है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि भारत के खिलाफ मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक नॉकआउट मैच की तरह होगा। हालांकि, भारत को उस मैच से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

AFG vs AUS:

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल के अलावा कोई खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। ट्रेविस हेड (0), डेविड वॉर्नर (3), कप्तान मिचेल मार्श (12), मार्कस स्टोइनिस (11), टिम डेविड (2), मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), एश्टन एगर (2) और एडम जैम्पा (9) कुछ खास नहीं कर सके। अफगानिस्तान की इस जीत ने सुपर-8 ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग को रोमांचक कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान दोनों के दो-दो अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी सुपर-8 मैच भारत के खिलाफ और अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमों को जीत की जरूरत होगी। दोनों के एकसाथ जीतने या हारने पर नेट रन रेट का खेल आएगा।

पैट कमिंस की हैट्रिक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए थे। एक वक्त अफगानिस्तान की टीम ने बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद 30 रन बनाने में टीम ने छह विकेट गंवा दिए। पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच में कमिंस ने हैट्रिक ली थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन विकेट निकाले। पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने राशिद खान को आउट किया था। इसके बाद 20वें ओवर की शुरुआती दो गेंद पर करीम जनत और गुलबदीन नईब को आउट किया। वह टी20 विश्व कप में दो हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही थी। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 95 गेंद में 118 रन की साझेदारी निभाई। स्टोइनिस ने गुरबाज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वह 49 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जैम्पा ने 17वें ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई और इब्राहिम जादरान को आउट किया। जादरान ने 48 गेंद में छह चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। ओमरजई ने दो रन बनाए। करीम जनत 13 रन और कप्तान राशिद खान दो रन बना सके। मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

AFG vs AUS:

यहां से शेयर करें