Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
International Olympics: नीता अंबानी ओलंपिक की चुनी गई सदस्य International Olympics: नीता अंबानी ओलंपिक की चुनी गई सदस्य

International Olympics: नीता अंबानी दोबारा ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्य चुनी गई

International Olympics:

International Olympics:  पेरिस: नीता अंबानी को एक बार फिर सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) का सदस्य चुना गया हैं। इसके लिए आज हुये मतदान में नीता अंबानी के पक्ष में शतप्रतिशत 93 वोट पड़े। वर्ष 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्य चुनी गई थी। वे रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।

International Olympics:

पुनर्निर्वाचन पर नीता अंबानी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूँ और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूँ।”

International Olympics:

यहां से शेयर करें