Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Haryana : ड्यूटी पर तैनात महिला सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत Haryana : ड्यूटी पर तैनात महिला सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Haryana : ड्यूटी पर तैनात महिला सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Haryana :

Haryana : गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की एक महिला सफाई कर्मचारी की गुरुवार सुबह वाटिका चौक पर एक तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के दौरान वह सफाई कर रही थी।

Haryana :

बादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वह मौके पर अपनी कैब छोड़कर भाग गया था। सूचना पाकर अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गये और सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस ने कुछ देर बाद किसी तरह सड़क खुलवायी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों का गुस्सा मुख्य सड़कों पर सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती के खिलाफ भी था। उन्होंने अपने ड्यूटी प्वाइंट बदलने की मांग की है।

Haryana :

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सराय अलावर्दी गांव निवासी सरोज (52) के रूप में हुई और वह एमसीजी की स्थायी कर्मचारी थी। वह कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर होकर बादशाहपुर क्षेत्र में तैनात हुई थीं। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाटिका चौक पर हुई, जब मृतक सहित एमसीजी के सफाई कर्मचारी सेक्टर 56 की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर वाटिका चौक रेड लाइट एरिया के पास सफाई के काम में व्यस्त थे।

खेड़की दौला की ओर तेज गति से आ रही टैक्सी सेवा में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार ने महिला सफाई कर्मचारी सरोज को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला हवा में उछलकर कई फीट दूर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच अन्य सफाई कर्मचारी वहां एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ देर के लिए सड़क भी जाम कर दी और उनकी ड्यूटी मुख्य सड़कों से हटाने की मांग की।

एक अन्य सफाई कर्मचारी अंकुर की शिकायत पर बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुमन ने बताया कि कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी चांद के रूप में की गई है। कैब को जब्त कर लिया गया है।

Haryana :

यहां से शेयर करें