Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नेपाल से बिजनौर आ रही बस पेड़ से टकराई, तीन की मौत, आठ जख्मी – जय हिन्द जनाब नेपाल से बिजनौर आ रही बस पेड़ से टकराई, तीन की मौत, आठ जख्मी – जय हिन्द जनाब

नेपाल से बिजनौर आ रही बस पेड़ से टकराई, तीन की मौत, आठ जख्मी

बिजनौर। नेपाल से बिजनौर आ रही बस बृहस्पतिवार सुबह एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक ही सड़क के किनारे जाकर पेड़ से बस टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजनौर के कोतवाली शहर में माउंट लिट्रा स्कूल के पास बृहस्पतिवार को नेपाल से आ रही एक मिनीबस नंबर अचानक सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घायलों को बस से निकलवाया और उन्हें जिला अस्पताल भेजा, डाक्टरों ने आनिल, बल बहादुर और सबीन जियान की मृत्यु बताया। दिनेश, रमेश, अर्जुन, तिलकधारी लामी, संतोष राजे, हरि बूडा, उमेश रोटा और चंद्रापुन का इलाज चल रहा है।

यहां से शेयर करें