Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
निलंबित सिपाही सर्वेश की अनुशासनहीनता जारी – जय हिन्द जनाब निलंबित सिपाही सर्वेश की अनुशासनहीनता जारी – जय हिन्द जनाब

निलंबित सिपाही सर्वेश की अनुशासनहीनता जारी

एटा के एसएसपी को सौंपा इस्तीफा

लखनऊ। एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के आरोप में जेल में बंद सिपाही प्रशांत चौधरी तथा संदीप कुमार के पक्ष में खड़े होने वाले सिपाही सर्वेश चौधरी की घोर अनुशासनहीनता जारी है। सोशल मीडिया पर पुलिस के अफसरों के साथ मीडिया तथा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में निलंबित सर्वेश चौधरी ने कल फेसबुक पर एक और पोस्ट के बाद एटा से एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फिलहाल उसके परिवार के लोग उसे एटा से लेकर चले गए हैं।

लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में निलंबित सिपाही सर्वेश चौधरी ने कल एटा से एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। 25वीं बटालियन पीएसी से संबद्ध मथुरा निवासी सर्वेश ने कल फेसबुक पर अपना विचार पोस्ट किया था। इसमें लिखा था कि मुझे बर्खास्त करो मैंने दिए हैं सिपाही को पैसे।

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद से ही सिपाहियों का एक वर्ग आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के पक्ष में खड़ा है। पहले तो आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक के खाते में पैसा जमा करने का अभियान छेड़ा गया। इसके बाद काला दिवस मनाने व इलाहाबाद में एसोसिएशन की बैठक बुलाने का मैसेज जोरदार ढंग वायरल होने लगा।
डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला सिपाही सर्वेश चौधरी वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वह खिलाड़ी कोटे से भर्ती हुआ था। इस समय वह 25वीं बटालियन पीएसी में खेल के संबंधित किसी कैम्प में है। सर्वेश को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित करके विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।
सिपाही सर्वेश चौधरी मथुरा के नोहझील थाना क्षेत्र के गांव मानागढ़ी का मूलरूप से रहने वाला है। वह खिलाड़ी है और कई बार पुरस्कृत भी हो चुका है। उसे रायबरेली जिले से भी संबद्ध कर दिया गया था। उसके फेसबुक कमेंट पर शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यहां से शेयर करें