Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुपरटेक अपकंट्री के बायर्स के लिए खुशखबरी, 13 वर्ष का इंतजार अब होगा खत्म, जानिए कैसे बनेगे मालिक सुपरटेक अपकंट्री के बायर्स के लिए खुशखबरी, 13 वर्ष का इंतजार अब होगा खत्म, जानिए कैसे बनेगे मालिक

सुपरटेक अपकंट्री के बायर्स के लिए खुशखबरी, 13 वर्ष का इंतजार अब होगा खत्म, जानिए कैसे बनेगे मालिक

Greater Noida:  यमुना प्राधकिरण क्षेत्र में सेक्टर-17ए स्थित सुपरटेक अपकंट्री के 900 होम बायर्स को अब मालिकाना हक मिलने की उम्मीद जाग चुकी है। प्राधिकरण के प्रयास से होम बायर्स के लिए संयुक्त खाता खोल दिया गया है। 13 वर्ष से इंतजार कर रहे खरीदार बकाया जमा कराने के बाद 15 दिन के भीतर रजिस्ट्री करा सकेंगे। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-17 में सुपरटेक ने अपकंट्री परियोजना (SupertechUpcountry project in Sector-17) की शुरुआत 2011 में की थी। लेकिन सुपरटेक बिल्डर यमुना प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं करा पाया। यमुना प्राधिकरण का सुपरटेक बिल्डर पर लगभग 383 करोड़ बकाया बताया गया है। इसके कारण मार्च 2022 में यह प्रोजेक्ट एनसीएलटी में चला गया था।

यह भी पढ़े : बेरोजगारी से परेशान युवक जिंदगी से हारा, प्राधिकरण कर्मी की पत्नी ने भी की सुसाइड

एनसीएलटी के आईआरपी नियुक्त करने के बाद खरीदारों की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई। यमुना प्राधिकरण ने होम बायर्स को उनके घर का मालिकाना हक दिलाने के लिए तैयारी कर ली। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि यमुना प्राधिकरण ने फैसला लिया है कि घर खरीदारों पर जितना पैसा बकाया है, उसे जमा कराने के लिए प्राधिकरण व आवंटियों का एक संयुक्त बैंक खाता खोला जाएगा। जिसमें घर खरीदार अपना बकाया जमा करने के बाद घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे। किसानों को 64 प्रतिशत व लीज रेंट के लगभग 107 करोड़ रुपए चुकाने हैं। खरीदारों से बकाया रकम लेने के बाद किसानों के बैंक खाते में मुआवजे का पैसा भी हस्तांतरित कर दिया जाएगा। ऐसा लगने लगा है कि होम बायर्स का 13 सालों का इंजार खत्म होकर वे आपने घर के मालिक बननेगे।

 

यहां से शेयर करें