Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Lok Sabha Election: आखिरी चरण की वोटिंग, पीएम समेत कई दिग्गजों की दांव पर साख Lok Sabha Election: आखिरी चरण की वोटिंग, पीएम समेत कई दिग्गजों की दांव पर साख

Lok Sabha Election: आखिरी चरण की वोटिंग, पीएम समेत कई दिग्गजों की दांव पर साख

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आखिरी चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। बता दें कि पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत और तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चैथे दौर में 96 सीटों पर 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पांचवें दौर में आठ राज्यों में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। छठे चरण में 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस चरण में आठ प्रदेशों की 57 सीटों पर 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सातवें दौर में सबसे ज्यादा 13 सीटें उत्तर प्रदेश और पंजाब की जबकि सबसे कम चंडीगढ़ की एक सीट पर वोटिंग है। वाराणसी से पीएम मोदी चुनावी मैदान में है। उनके अलावा कई अन्य दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। मालूम हो कि 1 जून को सातवें दौर में आठ प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। 2019 में इन 57 सीटों पर कुल 65.29ः फीसदी वोटिंग हुई थी।

 

यह भी पढ़े : सुपरटेक अपकंट्री के बायर्स के लिए खुशखबरी, 13 वर्ष का इंतजार अब होगा खत्म, जानिए कैसे बनेगे मालिक

अब तक के चुनावों में मत प्रतिशत चर्चा का बड़ा विषय रहा है। शुरुआत में विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देरी से वोटिंग के आंकड़े देने का आरोप लगाया जिसका आयोग ने खंडन किया। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष ने पहले ही हार मान ली है।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चैधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।काशी के मशहूर पप्पू की अड़ी पर शनिवार को मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए चाय निशुल्क मिल रही है। बता दें कि पप्पू की दुकान पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज चाय पी चुके हैं। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के डेयरी कॉलोनी में गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपना मतदान किया। इनकी पत्नी भी इनके साथ रही।

यहां से शेयर करें