Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Share Market में रिकॉर्ड उछाल के बाद बिकवाली, सेंसेक्स 20 अंक टूटा Share Market में रिकॉर्ड उछाल के बाद बिकवाली, सेंसेक्स 20 अंक टूटा

Share Market में रिकॉर्ड उछाल के बाद बिकवाली, सेंसेक्स 20 अंक टूटा

Share Market

Share Market नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर पहुंचकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,009 का रिकॉर्ड बनाया और निफ्टी ने 23,110 का स्तर छुआ।

Share Market

कारोबार के अंत में शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 19.89 अंक यानी 0.026 फीसदी लुढ़क कर 75,390.50 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 24.65 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 22,932.45 के स्तर पर बंद हुआ है।

बीएसई सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान करीब एक फीसदी तक नीचे आया। आईटीसी के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार नुकसान में रहा। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में विप्रो, एनटीपीसी, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में रहीं। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो तथा स्टेट बैंक लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

इससे पहले दोपहर में कारोबार के दौरान 30 शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 599.29 अंक उछलकर 76,009.68 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी 153.7 अंक बढ़कर 23,110.80 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा। दरअसल, शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के नतीजों में अनिश्चितता को लेकर अब भी दबाव बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स कारोबार के अंत में 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 22,957 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 75,636 अंक का रिकॉर्ड बनाया और निफ्टी ने 23,026 का हाई बनाया था।

Heatwave: अहमदाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप, दो बच्चों की मौत

Share Market

यहां से शेयर करें