Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने 15 IAS अधिकारियों से की मुलाकात Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने 15 IAS अधिकारियों से की मुलाकात

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने 2022 बैच के 15 आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की

Nirmala Sitharaman:

Nirmala Sitharaman: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने इन युवा अधिकारियों के साथ बातचीत भी की।

Nirmala Sitharaman:

वित्त मंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में सहायक सचिव के रूप में प्रशिक्षण ले रहे 2022 बैच के 15 आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने अगले आठ हफ्ते तक प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवा आईएएस अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने इन युवा अधिकारियों से अर्थव्यवस्था के लिए उनके विचारों और मंत्रालयों में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें किन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है, इस पर विस्तार से चर्चा भी की। वित्त मंत्री ने अधिकारियों को ईमानदार रहने और किस तरह देश की प्रगति में योगदान देने की आवश्यकता है, इस पर भी जोर दिया।

Nirmala Sitharaman:

यहां से शेयर करें