Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वोटरों के नाम, प्रधानमंत्री मोदी का पैगामजय हिन्द संवाद – जय हिन्द जनाब वोटरों के नाम, प्रधानमंत्री मोदी का पैगामजय हिन्द संवाद – जय हिन्द जनाब

वोटरों के नाम, प्रधानमंत्री मोदी का पैगामजय हिन्द संवाद


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं, फिल्मी कलाकारों, खिलाडिय़ों, धर्म गुरुओं और मीडिया से चार अपील की है. पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में अब महीने भर से भी कम समय है। मतदान हमारे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है। हमारा वोट देश की विकास यात्रा में हमारी भागीदारी का संकल्प है।
बुधवार सुबह 31 ट्वीट करके पीएम मोदी ने लिखा, ‘आइए, एक ऐसा वातावरण बनाते हैं, जहां वोटर कार्ड पाना और वोट देना गर्व की बात हो, सब लोग इसको लेकर उत्साहित हों। विशेषकर पहली बार वोट डालने वालों के लिए तो यह लोकतंत्र का उत्सव ही बन जाए. माहौल ऐसा बने कि वोट नहीं कर पाने पर व्यक्ति को पश्चाताप हो।

पीएम मोदी के चार अनुरोध
(1) आज ही रजिस्टर करें
(2) अपने नाम की जांच मतदाता सूची में अच्छे से कर लें
(3) अपने कार्यक्रम सोच समझ कर तय करें
(4) दूसरों को भी प्रेरित करें

रिकॉर्ड तोड़ दे यह मतदान : पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आएं।

हम सब लोग मिलकर यह दिखा दें कि इस बार अभूतपूर्व मतदान होगा और इस बार का मतदान देश के चुनावी इतिहास के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.’

यहां से शेयर करें