Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एक आग बुझी नहीं, दूसरी लगी, तुरंत पाया काबूग्रेटर – जय हिन्द जनाब एक आग बुझी नहीं, दूसरी लगी, तुरंत पाया काबूग्रेटर – जय हिन्द जनाब

एक आग बुझी नहीं, दूसरी लगी, तुरंत पाया काबूग्रेटर

नोएडा। ईकोटेक-3 में एक प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग पर अब तक पुलिस काबू पाने की कोशिश कर रही थी कि आज सुबह उद्योग केंद्र एक में एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और उस पर काबू पा लिया। सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की भूखंड संख्या-65 उद्योग केंद्र प्रथम में गोविंद पैकेजिंग नामक कंपनी में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाडि़य़ां मौके पर पहुंच गईं, जिससे तुरंत आग पर काबू कर ली गई। यहां 2 दिन पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लगी हुई थी जिसको बुझाने का काम चल रहा था।
इसी के चलते गोविंद पैकेजिंग कंपनी से कुछ दूरी पर ही फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां खड़ी थी। जिन्होंने तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग को बुझाने का काम चल रहा है।

यहां से शेयर करें