नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल: छह निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक के तबादले, सर्वेश चंद्र बने सेक्टर-63 थाना प्रभारी

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक कसावट के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को छह पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस फेरबदल में निरीक्षकों और उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत कई थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सर्वेश चंद्र को सेक्टर-63 थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं देवेंद्र शंकर पांडेय को सेक्टर-49 थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक अवघेश प्रताप सिंह को चुनाव सेल के साथ न्यायालय सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रामप्रसाद को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) में तैनात किया गया है। सुभाष चंद्र को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनोज कुमार को फेज-3 थाने में तैनाती मिली है।

तबादलों की सूची एक नजर में

पुलिसकर्मी नई तैनाती
सर्वेश चंद्र (निरीक्षक) प्रभारी, थाना सेक्टर-63
देवेंद्र शंकर पांडेय (निरीक्षक) प्रभारी, थाना सेक्टर-49
अवघेश प्रताप सिंह (निरीक्षक) चुनाव सेल व न्यायालय सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार)
रामप्रसाद एएचटीयू
सुभाष चंद्र आईटी सेल
मनोज कुमार थाना फेज-3

पुलिस विभाग में समय-समय पर होने वाले ऐसे फेरबदल को कार्यप्रणाली बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार बदले, देखें पूरी लिस्ट

यहां से शेयर करें