Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बसपा प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगा ऐलान – जय हिन्द जनाब बसपा प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगा ऐलान – जय हिन्द जनाब

बसपा प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगा ऐलान

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 14 मार्च को राजधानी लखनऊ में बसपा से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। अटकलें तेज हैं कि इस बैठक में बसपा प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और उसी दिन या फिर उसके बाद लिस्ट जारी हो सकती है।
दरअसल मायावती ने पिछले दिनों संगठन का पुनर्गठन करने के बाद मंडल व जिले स्तर पर बैठकों का निर्देश दिया था। जिला स्तर पर सपा और बसपा की साझा बैठकें जारी हैं। ये बैठकें 13 मार्च तक प्रस्तावित हैं। मंगलवार को यूपी छोड़ अन्य राज्यों की बैठक हुई थी। अब 14 मार्च को यूपी की अलग से बैठक बुलाई गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर बसपा प्रत्याशियों की एक लिस्ट भी वायरल हो रही है।
इस लिस्ट में दावा किया गया है कि जिन्हें प्रभारी बनाया गया है वही प्रत्याशी हैं। इस लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चार उमीदवारों के नाम अभी तय नहीं हैं। हालांकि इस लिस्ट की बसपा की तरफ आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही कहा जा रहा है कि यह फर्जी लिस्ट है। लेकिन इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर नामों को टिकट मिलने की पूरी संभावना है।

यहां से शेयर करें