Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Weather Report: धूल भरी हवाओं ने बढ़ाया दिल्ली का प्रदूषण, बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई – Weather Report: धूल भरी हवाओं ने बढ़ाया दिल्ली का प्रदूषण, बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई –

Weather Report: धूल भरी हवाओं ने बढ़ाया दिल्ली का प्रदूषण, बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई

Weather Report:  नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम शुष्क होने के कारण धूल उड़ाने वाली हवाओं के चलते दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रविवार को दिल्ली के उन्नीस इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। इन सभी जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में केवल एक दिन बूंदाबांदी को छोड़कर इस हफ्ते मौसम के अधिकांश शुष्क रहने के आसार जताए हैं। राजधानी दिल्ली में इन दिनों हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा तक पहुंच जा रही है।

यह भी पढ़े : आप’ को झटका: हरियाणा सहप्रभारी समेत कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

 

यह हवा अपने साथ धूल कणों को भी लेकर आ रही है। जिसके चलते वायु मंडल में धूल का स्तर बढ़ गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 291 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 281 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के अंदर सूचकांक दस अंकों का इजाफा हुआ है।
वहीं, चिंता की बात यह है कि रविवार को दिल्ली के उन्नीस इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। अगले दो दिनों के बीच सूचकांक के इसी के आसपास रहने की संभावना है।

यहां से शेयर करें