Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
टीचर ने छात्राओं से लगावाई सरकारी स्कूल में झाडू टीचर ने छात्राओं से लगावाई सरकारी स्कूल में झाडू

टीचर ने छात्राओं से लगावाई सरकारी स्कूल में झाडू

muradnagar news :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को सरकारी स्कूल टीचर पलीता लगा रहे हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेटियो को शिक्षित कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने में लगे हैं। वहीं सरकारी स्कूल टीचर बेटियो को पढ़ाने की जगह स्कूल में साफ-सफाई व झाडू लगवा रहे। जबकि शिक्षा अधिकारी स्कूल टीचर पर कार्रवाई करने की बजाए बेटियों से साफ-सफाई व झाडू लगाने का कानूनी पाठ पढ़ा रहे हैं।
बता दें कि नगर के मेन रोड पर उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है। उस स्कूल में छात्राओं की झाडू लगाने की वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल में टीचर बेटियो को पढ़ाने की बजाए उनसे स्कूल में साफ-सफाई व झाडू लगवाने का कार्य करते हैं। लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन दिया था। लेकिन स्कूल टीचर व शिक्षा अधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्लोगन को पलीता लगा रहे हैं।
शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद ने कहा कि 2021 का शासनादेश है कि स्कूल में छात्रों से साफ-सफाई व झाडू लगवाई जा सकती है। उन्होंने टीचर पर कार्रवाई करने बजाए कानून की बात कह कर टीचर को बचाने का प्रयास किया।

यहां से शेयर करें