Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
509 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बाबा का बुलडोजर 509 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बाबा का बुलडोजर

509 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बाबा का बुलडोजर

Hapur news  बुलेट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर साइलेंसरों को उतरवा कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर को निकलवाकर बुलडोजर चलवाकर नष्ट कर दिया। पुलिस की यह कार्रवाई लोगों में चर्चा का विषय बनी है।
पुलिस विभाग का कहना है कि बुलेट बाइक से साइलेंसर निकलवाए गए थे, बुलेट बाइक चालक दोबारा वाहन में साइलेंसर लगवा लेते हैं। इसी को देखते हुए साइलेंसर नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि जिले में कई बुलेट बाइक चालकों ने अपने मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे। इनसे निकलने वाली ध्वनि प्रदूषण से सड़क पर लोग पैदल घूमने निकलते हैं, उन्हें दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में “आॅपरेशन पटाखा” चलाया गया था।
बुलेट बाइक चालक सड़कों पर निकलकर साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालते थे, साथ ही तेज गति से वाहन चलाते थे। इसमें सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने पुलिस को वाहन चालकों की शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने जनवरी से अप्रैल महीने तक जिले में यातायात पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाया जिसमें 509 मॉडिफाइड साइलेंसरों निकालने की कार्रवाई गई।
डीएसपी ट्रैफिक वरण मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए वाहनों से मैकेनिक को बुलाकर साइलेंसरो को निकाल कर उसे जब्त किया गया था। चार माह में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 509 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए थे।

 

यहां से शेयर करें