Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi Top News: भाजपा में शामिल हुई मनोज तिवारी की बेटी रीति Delhi Top News: भाजपा में शामिल हुई मनोज तिवारी की बेटी रीति

Delhi Top News: भाजपा में शामिल हुई मनोज तिवारी की बेटी रीति

Delhi Top News:

‘मैं अब समाज की सेवा करनी चाहती हूँ’ : रीति

Delhi Top News: नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी का दामन थामने के बाद रीति तिवारी ने बताया कि वो अभी 22 साल की हैं और वो एक सिंगर हैं तथा एक एनजीओ में काम करती हैं। रीति तिवारी ने कहा कि वो समाज सेवा करना चाहती हैं। रीति तिवारी ने कहा कि अब अचानक राजनीतिक पारी शुरू होने के बाद से वो शॉक हैं क्योंकि उन्हें भगवान के इस प्लान के बारे में जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह नहीं सोचा था कि यह आज होगा। शायद यह 10 या 15 साल बाद होता लेकिन अध्यक्ष साहब (जेपी नड्डा) ने शायद मुझमें कुछ देखा। मैं यह कोशिश करूंगी कि मैं किसी को निराश ना करूं।’

Delhi Top News:

रीति तिवारी मनोज तिवारी की बड़ी बेटी हैं। जिस तरह भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी ने अपनी एक्टिंग और गायकी का लोहा मनवाया है उसी तरह उनकी बेटी को भी गायन का शौक है। मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी। हालांकि, 12 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। रीति तिवारी, रानी और मनोज तिवारी की बेटी हैं। रीति तिवारी एक बेहतरीन कलाकार हैं। अंग्रेजी और हिंदी गानों का फ्यूजन करती हैं।

रीति तिवारी के बारे में कहा जाता है कि वो पहले लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती थीं। रीति तिवारी के बारे में बताया जाता है कि वो बहुत अच्छी गिटार भी बजाती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रीति तिवारी ‘रीति स्पोर्ट्स’ नाम की एक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। यह भी बताया जाता है कि रीति गहने बनाने वाली एक कंपनी ‘जूनी’ की को-फाउंडर भी रही हैं।

वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है अभियान का उद्देश्य: वत्स 

Delhi Top News:

यहां से शेयर करें