Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरिये गिरफ्तार आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरिये गिरफ्तार

आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरिये गिरफ्तार

Ghaziabad news  :  नन्दग्राम थाना पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सट्टा लगाते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व तीन लाख 65 हजार रुपये बरामद किये हैं।
आरोपितों में बन्टी त्यागी निवासी सद्दीक नगर सिहानीगेट थाना नन्दग्राम व नरेश निवासी जीतमल एमसी वाली गली नियर सदर थाना भटिंडा पंजाब हैं। बन्टी त्यागी ने पूछताछ में बताया कि जब वह डासना जेल में निरुद्ध था तो जेल में ही दिल्ली के रहने वाले अजय छक्कन नाम के व्यक्ति से मिला था। जो काफी दिनों से सट्टा चला रहा है और वही अब ग्राहक लाकर देता है और सारे रुपये पैसों का हिसाब किताब भी वही रखता है। हम दोनों बेटिंग असिस्टेंट आई बुक की सहायता से ग्राहकों को जुआ खिलवाते थे। अभियुक्त नरेश ने पूछताछ में बताया कि वह बन्टी त्यागी के साथ दिल्ली में काम करता था। बन्टी त्यागी ने उसे आईपीएल में जुआ खिलवाने का आॅफर दिया क्योंकि वह लैपटाप चलाना जानता है, तो हम दोनों आईपीएल के शुरू होते ही केडीपी सोसायटी में शिफ्ट हो गये और वहीं पर आईपीएल मैच में जुआ खिलवाने लगे। प्रत्येक दिन के जुए में रुपयों की कुल मात्रा तीन से पांच लाख रुपये की थी, जिनमें से दोनों की आमदनी करीब 50 हजार रुपये तक हो जाती थी। बन्टी त्यागी प्रतिदिन जुआ का हिसाब किताब करने दिल्ली जाता था और वहीं से रुपये लाता था।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें