Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केसू के फूलों के रस से चलेगा फव्वारा केसू के फूलों के रस से चलेगा फव्वारा

केसू के फूलों के रस से चलेगा फव्वारा

गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में धूमधाम से मनाया जाएगा होली मिलन समारोह
Ghaziabad news  महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 मार्च दिन सोमवार को होली के अवसर पर जमकर गुलाल उड़ेगा और सोसायटीवासी लजीज व्यंजनों का आनंद भी लेंगे। होली मिलन समारोह की पूरी व्यवस्था आरडब्लूए की ओर से की जा रही है।
बता दें कि गुलमोहर एन्क्लेव की होली सदैव आंनद के साथ मनाई जाती है। सोसायटी के सभी लोग मिलकर होली मिलन समारोह की तैयारियां करते हैं। इस बार भी होली को विशेष अंदाज में मनाने के लिए आरडब्लूए ने पूरी तैयारी कर ली है।
आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी सोसायटी के सेंट्रल पार्क में हर्बल रंगों के साथ होली खेली जाएगी। पार्क में स्थित फव्वारे में केसू के फूलों का रस भरा जाएगा जो चर्म रोगों से रक्षा करता है।
होली मिलन समारोह में पकौड़ी, दही भल्ले, ठंडाई आदि भी बनवाई जाएगी। सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर होली खेलेंगे और त्यौहार का आनन्द लेंगे।
सचिव एके जैन ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जिसे हम सब बड़े ही प्यार से खेलते हैं। सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें