Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने समीक्षा बैठक में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा- निर्देश

ghaziabad news  उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को जनपद गाजियाबाद में निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतित और समावेशी बनाने के लिए सभी स्तरों पर गंभीरता और पारदर्शिता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि ईपीआईसी कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुधार कराया जाए। साथ ही, एनजीएसपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि असंतोषजनक निस्तारण की स्थिति में दोबारा समीक्षा की जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पूर्व मतदेय स्थलों का पुन: सम्भाजन किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को अधिकतम सुविधा मिल सकें। सम्भाजन कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाएगा और एक ही परिवार के मतदाताओं को एक मतदेय स्थल पर समायोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में निर्देश दिया गया कि बीएलओ और एईआरओ को उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि वे पुनरीक्षण कार्य को कुशलता से संपन्न कर सकें।
उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों की स्वीकृति या निरस्तीकरण में पूरी सावधानी बरती जाए और सभी आवेदनों का सात दिन के भीतर निस्तारण किया जाए।
भौतिक ईपीआईसी कार्ड 45 दिन में मतदाता के घर भेजे
कहा कि भौतिक ईपीआईसी कार्ड अधिकतम 45 दिनों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाता के घर भेज दिया जाएं। गाजियाबाद की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 28,28,595 है, जिसमें पुरुष 15,61,221, महिलाएं 12,67,186 और थर्ड जेंडर 188 हैं। 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 26,631 है जबकि 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 11,922 है। गाजियाबाद का ईपी रेशियो 60.26 एवं मतदाता आधारित जेंडर रेशियो 812 है।
समीक्षा बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रणविजय सिंह, सभी ईआरओ, एईआरओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ghaziabad news

 

यहां से शेयर करें