Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
स्पार्क मिंडा ने डीएस क्रिकेट एकेडमी को 21 रन से हराया स्पार्क मिंडा ने डीएस क्रिकेट एकेडमी को 21 रन से हराया

स्पार्क मिंडा ने डीएस क्रिकेट एकेडमी को 21 रन से हराया

Ghaziabad news :  ट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब में खेले जा रहे पहले आरएस मैमोरियल क्रिकेट टूनार्मेंट का पांचवां लीग मैच स्पार्क मिंडा व डीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच हआ। मैच में स्पार्क मिंडा ने डीएस क्रिकेट एकेडमी को 21 रन से हरा दिया।
आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि मैच में टॉस डीएस क्रिकेट एकेडमी ने जीता व स्पार्क मिंडा को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। स्पार्क मिंडा ने 40 ओवर में 240 रन बनाए। हर्षित सेठी ने सबसे अधिक 61 रन बनाए।
स्पर्श जोशी ने 39 रन का योगदान दिया। कार्तिक गोयल ने 4 व शशांक ने 2 विकेट लिए। 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएस क्रिकेट एकेडमी 38 ओवर में 219 रन पर आउट हो गई। ओम सेनी ने 58 व भास्कर भारद्वाज ने 53 रन का योगदान दिया। हर्षित सेठी ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया व 4 झटके। मोहम्मद मूसा ने 3 विकेट लिए। हर्षित सेठी को मैन आॅफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यहां से शेयर करें