Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
100 करोड़ का गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान: सत्येंद्र त्यागी 100 करोड़ का गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान: सत्येंद्र त्यागी

100 करोड़ का गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान: सत्येंद्र त्यागी

modinagar news  भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने नगर पंचायत निवाड़ी गंगा नहर निवाड़ी में बुधवार को पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों का करीब 100 करोड रुपए गन्ने का भुगतान न होने से किसान परेशान, जो विद्युत विभाग किसानों के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की फिराक में है।
किसान इसका विरोध करते हैं, तहसील मोदीनगर क्षेत्र में लूट की घटना, महिलाओं से कुंडल छीनने की घटना, घरों में डकैती डालने की घटना से क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल है,
ग्राम बांदीपुर के पास मिक्सर प्लांट से बीमारी फैलने का किसानों में डर सता रहा है इस मिक्सर प्लांट की जांच की जाए, ताकि कई गांवो के किसानों को राहत मिल सके, नगर पंचायत निवाड़ी में हाउस टैक्स की वृद्धि के विरोध में 10 सभासदों ने समर्थन दिया। सभासदों व गांव महमदपुर,कुन्हेड़ा, मतोर, रेवाड़ी रेवडा, सुराणा ने कहा कि एक दर्जन गांवों में नदी के पानी प्रदूषित होने से कैंसर की बीमारी फैल चुकी है । इन गांवो में 20 मरीजों की कैंसर से मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस पानी की जांच की जाए, इन सभी मांगों का एक ज्ञापन मोदीनगर के नायब तहसीलदार को देकर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की गई। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी सुरेंद्र सिंह ने की।
इस मौके पर हैप्पी त्यागी, हरिओम त्यागी, अमरीश त्यागी रोहित चौधरी, सागर त्यागी, सैकी त्यागी,अमित गिरी, नरेंद्र त्यागी,अनिल त्यागी, ताहिर खान संदीप जिंदवाल, देवांश त्यागी, नईममलिक, सभासद नितिन बंसल मौजूद रहे।

modinagar news

यहां से शेयर करें