Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख तत्काल उपलब्ध कराएं UP News: दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख तत्काल उपलब्ध कराएं

UP News: दिवंगत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख तत्काल उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री

UP News:

आकाशीय बिजली से हुई जनहानि से मुख्यमंत्री योगी दुखी, आर्थिक सहायता के दिये निर्देश

UP News: लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध करायी जाए।

UP News:

राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार आकाशीय बिजली से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर जनपदों में 01-01 जनहानि, जनपद आगरा में 01 पशु हानि तथा अतिवृष्टि से जनपद मथुरा में 01 मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद सहारनपुर में आकाशीय बिजली से आंशिक मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी प्राप्त हुई है।

UP News:

यहां से शेयर करें